बरेली, मई 9 -- शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने युवती पर हमला करके घायल कर दिया। इस मामले में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन पिछले साल रिश्तेदारी में नासिक गई तो रामचरित्र नाम के युवक से मुलाकात हुई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी तो उन्होंने रामचरित्र से शादी के लिए कहा। रामचरित्र ब्राह्मण है और वे लोग कश्यप हैं, जिसके चलते उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर उनकी बहन ने भी मना कर दिया। मगर अब रामचरित्र शादी की जिद कर रहा है, जिसके चलते बुधवार को आरोपी ने उनकी बहन पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने गए किशोर की पिटाई, अधमरा कर झाड़ी में फेंका इस पर उन्होंने सुभाषनगर थाने में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...