नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से रिश्ते के बाद शादी से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती ने शादी से मना करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के एक मोहल्ले में युवती परिवार के साथ रहती है। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बुलंदशहर के रहने वाले युवक आसिफ से उसका रिश्ता तय हुआ। पीड़िता का आरोप है कि रिश्ते के बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने युवक को फोन कर शादी से मना करने का कारण पूछा तो उसने गाली-गलौज की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। माम...