शादी से इनकार करने पर प्रेमी को उतारा मौत का घाट, फरीदाबाद में खौफनाक कांड
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने शादी का विरोध करने पर अपने प्रेमी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला का प्रेमी रंगाई-पुताई का काम करता था।पुलिस के अनुसार, महिला को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को फरीदाबाद के अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ले में एक कमरे से शख्स का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सतना गांव की रहने वाली 33 साल की अनीता को शनिवार को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अनीता ने कहा कि वह सदाकत पर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह लगातार शादी को टाल रहा था। पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को अनीता ने सदाकत को अपने कमरे पर बुलाया और उसे शराब पिलाई। पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.