लखीमपुरखीरी, जून 22 -- शादी से इनकार करने पर युवती टॉवर पर चढ़ गई। घटना निघासन थाना क्षेत्र के मझलीपुरवा गांव की है। युवती का आरोप कि प्रेम प्रसंग के बाद भी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं, युवती युवक व उसके परिजनों पर शारदानगर थाने में पहले ही केस दर्ज करा चुकी है। पुलिस युवती को नीचे उतारने के लिए मान मनौव्वल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...