कोडरमा, अप्रैल 20 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर में वैवाहिक सीजन की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर बैंड-बाजा और बारात की गूंज सुनाई देने लगी है। 20 अप्रैल से शुभ मुहूर्त शुरू होते ही शादी-विवाह के आयोजन तेज हो गए हैं, जिससे बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। अप्रैल और मई महीने में 8-8 शुभ तिथियां हैं, जबकि 17 मई से 15 जून तक अधिकमास के कारण मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। इसके बाद 19 जून से पुनः विवाह कार्य शुरू होंगे। जून में 9 और जुलाई में 5 शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं। व्यापारियों के चेहरे खिले, कारोबार में तेजी की उम्मीदखरमास खत्म होते ही शहर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश::: हाथ में शादी का कार्ड, अब तो सिलेंडर दे दो साहब कपड़ा, आभूषण, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदा...