जमुई, जून 24 -- जमुई। जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगोर के समीप सोमवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के माहिसौड़ी मोहल्ला निवासी कुणाल कुमार साह (25 वर्ष), पिता दिनेश साह, के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है की कुणाल कुमार साह वीडियोकैमरा चलता था। सोमवार की रात वह सिकन्दरा थाना के मंजोष गाँव से आयोजित एक शादी समारोह में वीडियो कैमरा का काम पूरा कर मोटरसाइकिल से अपने घर माहिसौड़ी लौट रहे थे। उनके साथ एक सहयोगी भी था। दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में कुणाल ने अपने सहयोगी को चौड़ीहा गाँव के पास छोड़ दिया और वहां से अकेले अपने घर के लिए निकल पड़े। इसी दौरान जब वह खरगोर के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ...