गोंडा, जून 3 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे में शुगर मिल एरिया से तीन दिन पहले शादी समारोह से घर लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर बेहोश कर दिया। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के निरिया गांव निवासी राम सुरेश शर्मा ने बताया कि वह 31 मई की रात दस बजे शुगर मिल के पास बढ़ई पुरवा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में एक ई-रिक्शा खड़ा था। जैसे ही वह उसके पास पहुंचे, ई-रिक्शे के पीछे छिपे तीन-चार अज्ञात लोग निकल आए और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने परिचितों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल अ...