ललितपुर, अप्रैल 21 -- ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरवार कला के पास सोमवार रात्रि एक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहा युवक घायल हो गया। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा। ग्राम भड़रा निवासी 20 वर्षीय फूल सिंह अहिरवार पुत्र जहन सिंह स्नातक का छात्र था। सोमवार देर रात करीब नौ बजे वह एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जखौरा राजघाट रोड स्थित ग्राम सांकरवार के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई। यह भी पढ़ें- मदनपुर के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे युवक, घटी घटना, पेज 3 लीड टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों न...