देवघर, मई 14 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बरमसिया-देवघर-बैद्यनाथपुर बायपास स्थित बंसल शोरूम के सामने बुधवार अहले सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब शादी समारोह में शामिल होकर सभी एक ऑटो पर सवार होकर घर लौट रहे लोगों से भरा ऑटो सड़क पर खड़े कंटेनर से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद पीछे से तेज गति में आ रहे एक हाइवा ने ऑटो में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान सोनारायठाढ़ी थाना के कल्होड़िया गांव निवासी 55 वर्षीय दासो मंडल के रूप में हुई है। वहीं हादसे में बबलू मंडल व पालतू मंडल घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के ...