सासाराम, मई 13 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सासाराम मुख्य पथ पर बैरी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय कार में छह लोग सवार थे, जिनमें चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइकों में मारी टक्कर, महिला व बच्चा समेत चार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...