हापुड़, मई 15 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर स्थित अंबेडकर पार्क के निकट अनियंत्रित होकर कार पलटने से मेरठ के जागृति विहार निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बुलंदशहर में आयोजित एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मेरठ जनपद के मेडिकल थाना क्षेत्र की उत्तराखंड कॉलोनी निवासी और भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी अपने तीन दोस्तों लवी, ललित चौहान और मिथुन के साथ बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार पलटने से 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर देर रात चारों क...