बिजनौर, अप्रैल 16 -- धामपुर। शादी समारोह से घर लौट रहे एक परिवार पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम चांगीपुर निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अप्रैल की शाम वह अपने भाइयों और परिजनों के साथ पुराना धामपुर स्थित आनंद वैकुंठ हॉल में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। तभी हॉल के पास पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने कुलदीप को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। कुलदीप के सिर पर गंभीर वार किया गया, वहीं उसके भाइयों नृपेन्द्र और सुरेन्द्र को भी पीटा। यह भी पढ़ें- वलीमे में पहुंचे मेहमानों पर हमला, नौ घायल, 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज लहूलुहान हालत में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।...