लखनऊ, अप्रैल 10 -- ऐशबाग रामलीला मैदान सें चार फरवरी को आयोजित शादी समारोह से रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले बदमाश को बाजारखाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 2.34 लाख रुपये और दो चेक भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के मुताबिक गिरफ्तार चोर सआदतगंज का रहने वाला मो. फैसल है। चार मई को रामलीला मैदान में शादी समारोह का आयोजन था। समारोह चल रहा था। इस बीच एक व्यक्ति पहुंचा और रुपयों से भरा बैग पार कर ले गया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। तफ्तीश के दौरान टीम ने 100 से अधिक सीसी कैमरे खंगाले। कई जगह चोर जाते हुए दिखा। इसके बाद पुलिस ने फैसल के बारे में जानकारी जुटाई और गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बैग और 2.34 लाख रुपये के साथ ही दो चेक भी बरामद किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...