जौनपुर, मई 20 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि शौच के लिए गई किशोरी को कुछ युवक जबरन उठा ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर वाराणसी ले गए। रातभर अपने पास रखने के बाद आरोपी उसे गांव के मंदिर के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में उनके जेठ की पुत्री की शादी थी। घर में शादी समारोह चल रहा था। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से किशोरी के अपहरण का आरोप इसी दौरान किशोरी शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसका मुंह दबाकर जबरन उठा लिया और वाराणसी कैंट की ओर ले गए। परिजनो...