बरेली, फरवरी 18 -- शादी समारोह में आई महिला का पर्स चोरी हो गया, जिसमें कुछ नकदी और जेवर थे। वारदात को अंजाम देने वाला चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। किला पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है। हरियाणा के जिला जींद के पेंगा अलेवा निवासी मनीष ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ चचेरे भाई दीपक की शादी में शामिल होने 14 फरवरी को बरेली आए थे। यह शादी समारोह 15 फरवरी को सराय चौकी क्षेत्र स्थित मोती लॉन में था। समारोह में चोर कमरे में घुसकर उनकी पत्नी का पर्स चुरा चोरी कर ले गया, जिसमें 450 ग्राम चांदी के जेवर और 35 सौ रुपये थे। चोरी की जानकारी होने पर मैरिज हॉल प्रबंधन को सूचना दी तो सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, जिसमें एक चोर कमरे में घुसकर पर्स उठाकर ले जाते हुए दिखा। उन्होंने फुटेज किला पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.