बक्सर, मार्च 5 -- सिमरी। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो बाइक के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पहली घटना बीते 25 फरवरी को आशा पड़री गांव में घटी, जहां अपने मामा के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आया डुमरांव थाना क्षेत्र के पीड़िया गांव निवासी रजनीकांत यादव की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरी घटना बीते 24 फरवरी को बड़का सिंघनपुरा गांव में घटी, जहां अपने मित्र की शादी समारोह में शामिल होने आया कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढ़काईच गांव निवासी विष्णु भारती की बाइक चोरों के हत्थे चढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.