गाजीपुर, फरवरी 9 -- पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी अनिल कुमार राम की बाइक शादी समारोह से गायब हो गयी। पीड़ित ने करीमुद्दीनपुर थाने में चोरी की तहरीर दी है। अनिल राम ने बताया कि रविवार की रात को शादी समारोह में शामिल होने थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में आया हुआ था। कार्यक्रम स्थल के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर घर के अंदर चले कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। कार्यक्रम से जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब थी। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...