सोनभद्र, मई 11 -- दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान निवासी 45 वर्षीय मनोज पुत्र चमरू सिंह पर रविवार रात शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात युवकों ने भुरसा टोला के पास लात-घूंसे से हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। घायल की पत्नी सरिता देवी ने बताया पति गांव में शादी कार्यक्रम में हल्दी चढ़ाने गए थे। रात करीब 1 बजे घर लौटते समय घर से महज 3 किमी दूर भुरसा टोला में चार-पांच युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। हमले का कारण स्पष्ट नहीं। रात 2 बजे एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां इलाज जारी है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर दुद्धी कोतवाली पुलिस को कोई भी सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...