लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ,संवाददाता। सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे गुरुवार देर रात बाइक सवार ज्योतिषी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।

अनुराग शुक्ला के बारे में कृष्णानगर के जय प्रकाश नगर निवासी अनुराग शुक्ला (50) ज्योतिषी थे। परिवार में पत्नी रिचा और दो बेटियां हैं। मृतक के दोस्त दिनेश अवस्थी ने बताया कि गुरुवार को अवस्थी लॉन में एक शादी समारोह था। अनुराग बाइक से शादी में शामिल होने घर से निकले थे। रात करीब 11 बजे शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।

परिवार की प्रतिक्रिया अनुराग के दोस्त दिनेश ने बताया कि परिवार को पुलिस ने हादसे की सूचना दी थी। अनुराग की मौत की खबर मिलते ही परिजन फौरन लोकबंधु अस्...