फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- थाना नसीरपुर के गांव बाकलपुर में शादी समारोह वाले घर पर गांव के दबंगों ने पथराव कर दिया। जिससे खिड़की, दरवाजे के साथ घर में रखा सामान टूट गया। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। श्रीनिवास पुत्र जोधाराम निवासी नसीरपुर के बेटे ऋषीकान्त का विवाह 20 अप्रैल को शिवानी मैरिज होम ब्रह्ममाबाद में हो रहा था। शादी समारोह में रिश्तेदार, परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे। बाजलपुर स्थित घर में पीड़ित की पत्नी, पुत्रवधू सहित सभी रिश्तेदार महिलाए मौजूद थी। 20 अप्रैल की रात 1 बजे के बाद दुर्गेश उर्फ नागा ने आकर गाली गलोज कर घर पर पथराव कर दिया। यह भी पढ़ें- कुत्ते को लेकर विवाद में डंडे और सरिया से हमला जब पीड़ित घर पर पहुंचा तो देखा कि घर मे लगे शीशे के दरवाजे और घरेलू सामान टूटा पड़ा है। दुर्गेश उर्फ नागा प...