औरैया, नवम्बर 22 -- औरैया में आयोजित शादी समारोह के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से युवक की मौत हो गई। खुशियों से भरा माहौल पलभर में मातम में बदल गया। घटना से परिजनों के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कुदरकोट थाना क्षेत्र के इकघरा गांव निवासी 38 वर्षीय हरगोविंद दीक्षित पुत्र दिनेश दीक्षित शुक्रवार देर रात अपने रिश्तेदार ब्रह्मनगर औरैया निवासी मिथलेश नारायण दीक्षित के पुत्र नवीन दीक्षित की शादी में शामिल होने लखन वाटिका मैरिज होम नहर तिराहा दिबियापुर रोड पहुंचे थे। उसी दौरान जयमाला कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल गम में बदल गया। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.