सहारनपुर, जून 26 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव नल्हेडा बक्काल में एक शादी समारोह के दौरान हुड़दंग और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नल्हेडा बक्काल निवासी संदीप पुत्र हंसराज ने थाना कुतुबशेर में दर्ज कराए मामले में बताया कि 24 जून को उसके ताऊ दलेल सिंह की बेटी का विवाह समारोह आयोजित था। आरोप है कि शाम करीब पांच बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक समारोह में पहुंचे और वहां हुड़दंग करने लगे। जब परिजनों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में हुड़दंग, विरोध करने पर मारपीट, हंगामा विरोध करने पर आरोपियों ने संदीप के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर गांव निवासी राहुल मौ...