बागपत, फरवरी 22 -- खेकड़ा। क्षेत्र के फखरपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में कपड़ों पर खाना गिर जाने पर गांव के दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उनमें से तीन घायलों को तो खेकड़ा के अस्पताल में उपचार भी दिलवाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। क्षेत्र के फखरपुर गांव में शनिवार की रात एक शादी समारोह आयोजित हुआ था। बारात आने के बाद दावत शुरू हुई। गांव के लोग भी बारातियों के साथ खाना खाने लगे। तभी एक ग्रामीण का खाना एक बाराती के कपड़ों पर गिर गया। जिस पर बाराती और उस ग्रामीण के बीच विवाद हो गया। विवाद में गांव का एक पक्ष बाराती के समर्थन में आ गया। पता चलते ही आरोपी ग्रामीण पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.