पटना, अप्रैल 27 -- खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकठपुर मंदिर में रविवार की देर रात एक शादी समारोह का जश्न मातम में बदल गया। बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो आरोपितों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार की सुबह ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार डुमरी गांव निवासी रामबाबू की बेटी की शादी रविवार की रात बैकठपुर मंदिर में होनी थी। यहां मंदिर में गांव के ही कुछ लड़के हथियार के साथ डीजे की धुन पर नाच रहे थे। यह भी पढ़ें- नौडीहां गांव में द्वारपूजा के दौरान मारपीट, कई बाराती घायल इसी बीच कुछ लड़के हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एक गोली बारात में ...