लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोमती नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग दौरान चली गोली लगने से टैक्सी ड्राइवर सुनील यादव की मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अलीगंज निवासी सुनील यादव अपने दोस्त सतीश पांडेय की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए विराट खंड स्थित सामुदायिक केंद्र पहुंचे थे। वह कन्या पक्ष की ओर से समारोह में मौजूद थे। इसी दौरान बारात में शामिल शाश्वत सिंह नामक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चलाई गई गोली सुनील यादव के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद मौजूद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.