गुड़गांव, नवम्बर 26 -- रेवाड़ी,संवाददाता। शादी समारोह (बारोठी) में हंस की सवारी के लिए लाइटिंग हेतु लगाये एक जनरेटर में फंसकर हंस सवारी के मालिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद विवाह समारोह का रंग फीका पड़ गया। समाचारों के अनुसार बावल क्षेत्र के गांव शेखपुर के गजे सिंह की तीन बेटियों की एक साथ शादी थी। मंगलवार की देर शाम को तीन दूल्हों की बारात अलग-अलग गांवों से शेखपुर पहुंची थी। गांव के बाहर खड़ी एक बारात में हंस की सवारी के साथ लाइटिंग हेतु जनरेटर लगाया था। जिसे 40 वर्षीय मालिक राम सिंह उर्फ रामू गांव पीथड़ावास ऑपरेट कर रहे थे। ठंड से बचने के लिए उसने चादर ओढ़ी हुई थी। जैसे ही उसने हैंडल लगाकर जनरेटर को चालू किया तो उसकी चादर हैंडल में फंस गई और हैंडल के साथ-साथ रामसिंह भी व्हील की तरह घूम गया और लहूलुहान हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.