अलवर, जनवरी 26 -- राजस्थान में अलवर जिले में शादी के दौरान हिंसा हो गई। यहां के तिजारा थाना क्षेत्र में कागजी मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान हंसी मजाक को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होने से कई लोग घायल हो गये। ये भातियों से हुआ मामूली विवाद था, लेकिन खूनी संघर्ष में बदल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कागजी मोहल्ले में एक परिवार में बीती रात शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हंसी-मजाक को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गयी, जो बाद में गंभीर झगड़े में बदल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया। इस हमले में संजय प्रजापत, अशोक, नंदू, राजेश और रामादेवी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां संजय प्रजापत की हालत गंभी...