गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में सभापुर अंडरपास के पास स्थित बैंकेट हॉल से चोरों ने दूल्हे के पिता का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब सवा लाख रुपये रखे थे। घटना बैंकेट हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली नेहरू विहार में रहने वाले अफजाल के छोटे भाई का विवाह 31 मार्च को अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित विकास कुंज सभापुर अंडरपास के पास स्थित एक बैंकेट हाल में था। उन्होंने बताया कि पिता शमशाद ने हाथ में एक बैग पकड़ रखा था। बैग में विवाह के दौरान नेग व अन्य जरूरत के लिए करीब सवा लाख रुपये रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने बैंकेट हॉल से पिता के बैग को चोरी कर लिया। घटना बैंकेट हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्...