रामगढ़, मार्च 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा धाम के पूर्वी छोर स्थित गोला थाने की हेसापोड़ा मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, तो लोग सन्न रह गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की पहचान के लिए पुलिस ने शव की तस्वीर विभिन्न माध्यमों और ग्रुपों में साझा की गई। काफी मशक्कत के बाद मृतक के भाई गुरुचरण कांदु ने फोटो देखकर अपने भाई की पहचान की और थाना पहुंचकर इसकी पुष्टि की। उसने मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र के नौसीना बालग्राम निवासी मनोज कांदु पिता कान्हाई कांदु 48 वर्ष के रूप में हुई। सूचना पर थाना पहुंच...