गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपले पर पैदल जा रही अस्पताल कर्मी से बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गया। पर्स में नगदी व मोबाइल था। महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। नगर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी सुप्रिया दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित शकुंतला अस्पताल में कार्य करती है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह अपने अस्पताल स्टॉफ के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास पहुंची तो इसी बीच एक युवक पैदल आया और सुप्रिया के हाथ से पर्स छीनकर ले गया। इसके बाद युवक सड़क पार कर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि पर्स में एक हजार रुपए की नगदी,मोबाइल व अन्य कीमती सामान था। महिला ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ने ब...