महोबा, मार्च 9 -- महोबा, संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने गए युवक का चोर पिस्टल चुरा ले गए। लाईसेंसी पिस्टल चोरी होने पर पीडित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के रायकोट निवासी सुशील कुमार ने कोतवाली पुलिसको दी तहरीर में बताया कि 21 फरवरी को वह अपनी रिश्तेदार बबली तिवारी पत्नी आशाराम तिवारी निवासी यशोदा नगर के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वह शादी में अपनी लाईसेंसी पिस्टल भी ले गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद पिस्टल बैग में रख ली जिसमें पांच कारतूस और लाईसेंस सहित अन्य कागजात थे। रात्रि में चोर बैग चुरा ले गए। सुबह काफी खोजबीन की गई मगर बैग का सुराग न लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी ...