मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसमें दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। इस संबंध में दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना डिलारी क्षेत्र के ढकिया निवासी जुल्फुकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 30 मार्च को ग्राम लखनपुर में एक शादी में शामिल होने आया था। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे वहां मौजूद आरिफ व फईम ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी व विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस संबंध में जुल्फुकार ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी, जिसके पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...