हरदोई, जून 29 -- पचदेवरा। ग्राम नेवादा मजरा सहुआपुर में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने महिला के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सुनीता पत्नी विद्याप्रकाश दीक्षित ने बताया कि वह वर्तमान में मोहल्ला बगिया कस्बा अल्हागंज शाहजहांपुर में रहती हैं। 26 जून को वह देवर जगत प्रकाश की बेटी के विवाह में शामिल होने गांव नेवादा आई थीं। आरोप है कि रात करीब 7:30 बजे जगत प्रकाश की बहू खुशबू पत्नी अनुराग ने उन्हें गाली-गलौज शुरू कर दी, जब उनके बेटे शिवकेश ने विरोध किया तो खुशबू ने ईंट मार दी, जिससे शिवकेश के सिर में चोट लग गई। शोर मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चली गई। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी खुशबू पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन...