मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव स्थित शादी समारोह में शराब न मिलने पर विपक्षियों ने मारपीट की। मारपीट में घराती पक्ष से दो लोग जख्मी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बीते पांच दिसंबर को इब्राहिमपुर गांव में बारात आई थी। शादी समारोह में कुछ लोग दुल्हन पक्ष के परिवार से शराब की मांग करने लगे। जिस पर घराती पक्ष आक्रोशित हो गया। शराब न देने की बात कही। जिस पर विपक्षी मारपीट करने लगे। स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। गांव निवासी संजू देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटेकी शादी एक लान में थी। समारोह में विपक्षी अनिल सेठ और सुनील सेठ शराब की मांग करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान सं...