फिरोजाबाद, मई 13 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव करनपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए इटावा क्षेत्र के एक युवक पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। विशुनपाल सिंह पुत्र सेवाराम निवासी मडैय कुरीलगठ थाना पछांयगांव जिला इटावा के बेटे दीपक की बारात 8 मई को ग्राम करनपुर थाना नसीरपुर में नरेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह के यहां आई थी। बारात में आए युवक को गांव के नीरज, धीरज पुत्रगण राजू, अतुल पुत्र भूरे सिंह निवासीगण करनपुर थाना नसीरपुर ने मारपीट कर गाली गलौज की। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक पर हमला होते ही बरातियों में अफरा तफरी मच गई। युवक की चीख पुकार सुनकर बाराती एकत्रित हो गए। यह देखकर आरोपी पीड़ित युवक को जान से मार...