कन्नौज, मई 12 -- एक शादी समारोह में युवक द्वारा तमंचे से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तालग्राम थाना क्षेत्र के किसी गांव क्षेत्र में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक मंच के पास पहुंचा और तमंचा निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही समारोह में मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि आपका हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता। वायरल वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद कुछ लोग उसे रोकने के ...