दुमका, मई 22 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में घायल युवक का इलाज बाहर चल रहा है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में लोढ़िया गांव निवासी तालामय मुर्मू ने बताया कि 7 मई की रात वह पहाड़पुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पहाड़पुर निवासी मंगल मुर्मू के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद मंगल मुर्मू अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र शुकदेव हांसदा के साथ मारपीट करने लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास...