बलरामपुर, मई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर के मजरे अहिरनडीह में एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अहिरनडीह गांव निवासी छठ्ठीराम ने बताया कि वह 28 अप्रैल को अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। 30 अप्रैल रात करीब 8 बजे वह अपने रिश्तेदार के साथ बैठा हुआ था, तभी गांव का ही एक व्यक्ति रंजीत पुत्र पंचम वहां पहुंच गया। यह भी पढ़ें- शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में पिटाई, चार नामजद दोनों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश के चलते कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली...