शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- मड़वन/मुशहरी (मुजफ्फरपुर),हिटी। करजा थाना क्षेत्र के भटौना वार्ड-02 में गुरुवार अहले सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुशहरी थाने की तरौरा गोपालपुर पंचायत के रोहुआ वीरनारायण निवासी रोहुआ तरौरा निवासी परीक्षण सहनी का पुत्र रंजीत कुमार (33) भांजी की शादी में शामिल होने आया था। उसके सिर में नजदीक से गोली मारी गई। रंजीत का शव घर से करीब 30 मीटर दूर एक चौकी पर पड़ा हुआ था। रस्म के लिए रंजीत की खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच उसका शव मिला। वह पिकअप चालक था。
पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति कुछ दिन पहले शराब से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.