शादी समारोह में युवक का चाकू से काटा कान, तीन पर मुकदमा
औरैया, मई 13 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्ले का पुरवा में शादी समारोह के दौरान युवक पर हमला कर उसका कान काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी कपिल राजपूत पुत्र संतोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 30 अप्रैल को उसकी भतीजी की शादी थी। आरोप है कि शादी समारोह के दौरान गांव के राहुल, सागर पुत्रगण छुन्ना और महेश पुत्र कुंअर सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान राहुल ने चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। कपिल ने बताया कि विरोध करने और उलाहना देने पर आरोपितों ने दोबारा गालियां देकर भगा दिया। घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.