बदायूं, अप्रैल 25 -- शादी समारोह के दौरान मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर गांव में 21 अप्रैल को मो. शहिब की शादी में सराफत पुत्र मो. मियां अपने भतीजे जोएव के साथ शामिल होने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान तसलीम पुत्र असपाक, अयुब पुत्र शकील, जुबैर पुत्र इसाक और शरीफ पुत्र शकील ने सराफत के भतीजे जोएव पर अचानक हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दावत में दबंगई, महिला से मारपीट, बचाने आए परिजनों पर हमला घटना में सराफत, विलाल, अमिर और हिबजानूर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- डीजे संचालक और स्टाफ को मारपीट कर किया घायल यह भी पढ़ें- बच...