रुडकी, मार्च 20 -- लक्सर, संवाददाता। शादी समारोह बारात के स्वागत के दौरान कुछ युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमे लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए। जिनमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि 26 फरवरी 2026 की देर रात की है गांव गिद्वावाली कला निवासी रामदास की पुत्री शिवानी की शादी राजमहल बैंकट हॉल बालावाली रोड रायसी में आयोजित थी। रात कों लगभग करीब 12 बजे बारात की बारद्वारी चल रही थी। जैसे ही बारात बैंकट हॉल के गेट पर पहुंची, तभी बारात में शामिल कुछ युवक अचानक गाली-गलौज करते हुए मौके पर आ गए। बताया जाता हैं कि, कार्तिक और विशाल पुत्र जगदीश निवासी अकौड़ा कला, दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी मारकपुर सहित तीन अज्ञात युवकों ने लोहे की रॉड, लाठी और बेल्ट से हमला शुरू ...