बिजनौर, फरवरी 17 -- शादी समारोह में मारपीट और फायरिंग की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। नांगल थाना क्षेत्र के गांव चंदोक में एक बारात थाना कोतवाली देहात के गांव डेहरी महेश्वरी से आई थी। शादी समारोह नांगल चंदक रोड स्थित एक बैंकट हॉल में चल रहा था। वर और वधू पक्ष शादी की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, इस दौरान कुछ युवकों ने फायरिंग करके शादी समारोह में दहशत फ़ैला दी। फायरिंग होने से शादी में अफरा तफरी मच गईं, किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस मामले में थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि बैंकट हॉल पर मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.