कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज, संवाददाता। शादी समारोह में बारातियों के साथ मारपीट, नगदी और बाइक छीनने तथा बिना शादी कराए बारात वापस भेजने के मामले में न्यायालय के आदेश पर ठठिया पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र के वैसपुर गांव निवासी शिव कुमार सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र दुर्गेश मूर्ति प्रताप सिंह का विवाह ठठिया थाना क्षेत्र के सरसई भड़हा गांव निवासी सुषमा उर्फ रानी के साथ तय हुआ था। विवाह 26 अप्रैल 2026 को होना था और दोनों पक्षों के बीच दहेज की कोई मांग नहीं थी। यह भी पढ़ें- दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता, मुकदमा वह 26 अप्रैल की रात करीब नौ बजे बारात लेकर सरसई भड़हा पहुंचे। रस्म के तहत होने ...