हापुड़, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप पीड़िता निवासी गांव मैल थाना इंचौली जनपद मेरठ, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति गुरुवार को पिलखुवा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आरोप है कि रगौली मंडप के बाहर करीब एक बजे श्यामसुन्दर व पंकज पुत्रगण सुभाष, निवासी ग्राम खरदौनी थाना इंचौली जनपद मेरठ ने उनके पति के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उनके पति के सिर और छाती में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...