बांका, फरवरी 27 -- शंभूगंज(बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार में गुरुवार की रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए कहासुनी के बाद मिर्जापुर निवासी गोलू कुमार ने आवेश में आकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद बेहद मामूली था, लेकिन युवक के इस कदम से बड़ी घटना हो सकती थी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.