पटना, अप्रैल 26 -- खुसरूपुर के कटौना गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह में भोज खाने गए अंकित कुमार (16) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की सुबह जगमालबीघा के बधार से बरामद हुआ। वह थाना क्षेत्र के कटौना निवासी नीतीश पासवान का पुत्र था। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि परिजनों ने गांव के एक ही युवक पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस संदेह के आधार पर एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित और उसके पिता फतुहा की एक निजी कंपनी में काम करता था। उनका परिवार भी फतुहा में ही रहता है। यह भी पढ़ें- 16 साल के लड़के का पेट काटा, गला रेता; शादी में गए किशोर की पटना में बेरहमी से हत्या गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए अंकित शुक्रवार को घर आया था। परिवार के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब बार...