बिजनौर, अप्रैल 22 -- कोतवाली देहात। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मालीवाला में शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया और चार युवकों का शांति भंग में चालान किया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सलाम के बेटे की मढ़े की रस्म चल रही थी। इसी दौरान गांव का ही नबील अहमद बाइक से वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि रास्ते को लेकर उसकी वहां मौजूद कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- मामूली बात पर मारपीट, पथराव में तीन जख्मी देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर में दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। म...