औरैया, अप्रैल 21 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे युवक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार रात करीब 12 बजे कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह बिना निमंत्रण समारोह में घूम रहा था, जिस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर शादी समारोह में गए युवक की पिटाई विवाद बढ़ने पर कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर ...