उरई, मार्च 15 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा जागीर (जगम्मनपुर) में एक शादी समारोह में बज रहे बंदूक चलेगी तेरी बंदूक चलेगी गाने पर एक दंपति ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर डाली। इस हर्ष फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा जागीर (जगम्मनपुर) में बीते 11 मार्च को गांव के देवेंद्र प्रजापति के पुत्र अंकित की शादी थी। रात करीब 9 बजे निकासी का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें महिलाएं नृत्य कर रही थीं और बंदूक चलेगी तेरी बंदूक चलेगी गाना बज रहा था। इसी दौरान शादी में आया ग्राम भिटारी का युवक अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा और नृत्य के बीच हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इतना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.